तुमगांव : डिवाईडर को ठोकर मारकर गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के दौरान मौत.
तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कांपा में 1 मार्च को 2024 को लापरवाहीपूर्वक पूर्वक मोटरसायकल चलाकर वाहन चालक ने पुलिया के डिवाईडर को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया था, जिसमें गंभीर रूप से घायल होने पर इलाज के दौरान वाहन चालक की मौत हो गई.
पुलिस ने बताया कि शेख शादिक खान पिता शेख अली उम्र 33 साल 1 मार्च 2024 को मोटरसायकल प्लेटिना 110 क्र. CG 04 PB 2044 में अपने मित्र महेन्द्र नौरंगे और सुरेन्द्र कुमार सोनी को पीछे बैठाकर मोटरसायकल को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर एनएच 53 रोड ग्राम कांपा के पास पुलिया के डिवाईडर को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे शादिक के सिर, कंधा, दोनो हांथ, पैर में चोंट लगा, महेन्द्र नौरंग के बांए पैर के घुटना एंडी के पास, दाहिने हांथ की उंगली तथा सुरेन्द्र कुमार सोनी के दाहिने हांथ, बांए पैर में चोंट लगा था.
इसके बाद सभी को ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल तुमगांव में भर्ती किये थे, जहाँ डाक्टर द्वारा बेहतर ईलाज के लिए सभी को रिफर करने पर शेख शादिक खान का 3 मार्च 2024 को ईलाज के दौरान अस्पताल में मृत्यु हो गया.
मामले मे पुलिस ने आरोपी चालक मृतक शेख शादिक खान के विरूध्द धारा 279, 337, 304 ए भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया.