तुमगांव : मोटरसायकल की ठोकर से बैलगाड़ी लेकर रोड़ किनारे पैदल चल रहे व्यक्ति की मौत.
तुमगांव थाना अंतर्गत ग्राम कौवाझर में बैलगाड़ी लेकर रोड़ किनारे पैदल चल रहे एक व्यक्ति को मोटरसायकल ने पीछे से ठोकर मार दी, जिससे गंभीर चोट लगने पर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
पुलिस ने बताया कि 18 मई 2024 को एनएच 53 रोड में लगे ग्राम कौवाझर के बोर्ड के पास दोपहर करीबन 2:30 बजे आरोपी मोटरसायकल क्रं. CG 04 PP 6506 का चालक अपने मोटर सायकल को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर बैलगाड़ी को लेकर रोड़ किनारे पैदल चल रहे बेदराम कुर्रे पिता परदेशी कुर्रे उम्र 55 साल निवासी कौवाझर थाना तुमगांव जिला महासमुंद को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे बेदराम कुर्रे को गंभीर चोंटे आने से उपचार के लिए जिला अस्पताल महासमुंद लेकर आये, और उसकी मृत्यु हो गई.
मामले में पुलिस ने आरोपी मोटरसायकल CG 04 PP 6506 का चालक का कृत्य अपराध धारा 304ए भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी मोटर सायकल क्रं. CG 04 PP 6506 के चालक के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया.