महासमुंद : आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी, मामला ... - CG Sandesh

महासमुंद : आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी, मामला दर्ज

महासमुंद जिले में साइबर क्राइम बढ़ता जा रहा है, आये दिन लोग जिले में ऑनलाइन ठगी या फिर आपत्तिजनक फोटो, वीडियो के मामले में पुलिस के पास पहुँच रहे हैं. लागतार शिकार होने के बावजूद लोगों में जागरूकता नहीं आ रही है, जिसका फायदा अपराधियों को मिल रहा है.

8 जून 2024 को महासमुंद पुलिस ने एक बार फिर साइबर क्राइम से सम्बंधित एक मामला दर्ज किया है, जिसमें एक इन्स्टाग्राम आईडी से एक महिला का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए पैसे की मांग की गई. मामले की शिकायत पर पुलिस ने इंस्टाग्राम आईडी Dipti pandey5832 व Prakash Boss40 के धारक पर धारा 509 बी, 384 भादवि, 67 आईटी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया है.

ऐसे ही मामले लागतार जिले से सामने आ रहे हैं, जहाँ आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी जाती है, सोशल मीडिया के जामने में लोग अपनी तस्वीरें, वीडियो इन्टरनेट पर मित्रों के साथ साझा करते हैं और इन्ही तस्वीरों का उपयोग कर अपराधी आपत्तिजनक फोटो या वीडीयो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देते हुए पैसे की मांग करते हैं.  


अन्य सम्बंधित खबरें