कोमाखान : पति ने किया प्राणघातक हमला, बेहोशी की हालत में अस्... - CG Sandesh

कोमाखान : पति ने किया प्राणघातक हमला, बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंची पत्नी

कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम चोरभट्ठी में एक पति ने अपनी पत्नी और पुत्र पर प्राणघातक हमला कर चोट पहुँचाया जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है.

मिली जानकारी के अनुसार मालती बरिहा का विवाह 6-7 वर्ष पूर्व चोरभट्टी निवासी संतोष बरिहा से सामाजिक रीति रिवाज से हुआ है, जो 8 जून 2024 को अपनी पत्नी मालती बरिहा व बेटा सिद्धू को डंडा से सिर में मारपीट कर चोट पहुंचाया. जिसके बाद उन्हें इलाज हेतु  डायल 112 के माध्यम से सरकारी अस्पताल बागबाहरा लाया गया.

बताया गया कि मारपीट से मालती बेहोशी की हालत में पड़ी थी और उसके सिर में अत्यधिक चोट आया है, व उसके बेटा को भी सिर पर चोट आया है जिसे उच्च इलाज हेतु रिफर किया गया है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति संतोष बरिहा के विरुद्ध अपराध धारा 307-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें