Mahasamund Crime : पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में पकड़ा 15 लाख का... - CG Sandesh

Mahasamund Crime : पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में पकड़ा 15 लाख का गांजा...दो कार जब्त

Mahasamund Crime : जिला पुलिस के कोमाखान पुलिस ने दो मध्य प्रदेश के अलग-अलग कारों में 15 लाख रुपए के सौ किलो गांजा बरामद किया है, लेकिन गांजा तस्कर रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गए।


आपको बता दें कि कोमाखान पुलिस सीमावर्ती क्षेत्र में गस्त कर रहे थे, तभी मुखबिर ने सूचना दी की दो व्यक्ति एमपी पासिंग की दो अलग-अलग कार में लाखो का गांजा तस्करी कर एमपी ले जाने वाले है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लुकुपाली ग्राम के पास कार को रोकने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी गांजा तस्कर फिल्मी स्टाइल में मौके से तेज रफ्तार से स्विफ्ट डिजायर कार को भगा कर भागने का असफल प्रयास किया। पुलिस दोनों कार का पीछा किया। गांजे से भरे कार नर्रा राटापाली के पास दुर्घटना ग्रस्त होकर पलट गई, रात में अंधेरा होने की वजह से आरोपी कार की चाबी लेकर फरार हो गए हैं।

बहरहाल कोमाखान पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है और मौके से फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें