तेन्दुकोना : जमीन विवाद की बात को लेकर अश्लील गाली गलौज करते... - CG Sandesh

तेन्दुकोना : जमीन विवाद की बात को लेकर अश्लील गाली गलौज करते की मारपीट.

तेन्दुकोना थाना अंतर्गत ग्राम ग्राम भुरकोनी में जमीन विवाद की बात को लेकर अश्लील गाली गलौज करते हूए जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का एवं डंण्डा से मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है.

गिरधारी साहू ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम भुरकोनी में रहता है और खेती किसानी एवं हालर मील चलाने का काम करता है, गिरधारी ने बताया कि उसके एवं भाई के बीच मकान एवं खेत का बंटवारा हो गया है.

जहाँ पिछले बरसात में गिरधारी के बाड़ी का ईंट का एक परदा गिर गया था जिसे गिरधारी 9 जून 24 के सुबह से मिस्त्री बुलाकर बना रहा था उसी समय गिरधारी का बडा भाई दुर्योधन साहू एवं भतिजा गोपीशंकर साहू आये और गिरधारी परदा को क्यों बडा कर बना रहे हो कहकर आम जगह पर ही उसके साथ मां बहन की गंदी गंदी गालियां देते जान से मारने की धमकी देते एक राय होकर हाथ मुक्का एवं लाठी से मारपीट किये. जिससे गिरधारी को चोट आया है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने धारा 294, 506, 323, 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें