पटेवा : मानपुर से 12 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त. - CG Sandesh

पटेवा : मानपुर से 12 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त.

पटेवा पुलिस ने 9 जून 2024 को मुखबीर की सूचना पर ग्राम मानपुर में एक आरोपी से 12 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त किया है.

पुलिस ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिला कि भीपेन्द्र किराना स्टोर्स के सामने ग्राम मानपुर में संतोष बंजारे नाम का व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है, सुचना पर पुलिस ने भीपेन्द्र किराना स्टोर्स के सामने ग्राम मानपुर पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़े जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम संतोष बंजारे पिता स्व रूपचंद बंजारे उम्र 43 वर्ष निवासी मानपुर थाना पटेवा का रहने वाला बताया.

पुलिस ने बताया कि संदेही का तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला में रखे 12 पौवा देशी शोले प्लेन शराब प्रत्येक पौवा में 180-180 एमएल शराब भरी हुई जुमला 2160 एमएल शराब कीमती 1080रूपये एवं बिक्री रकम 200 रूपये को जप्त कर आरोपी संतोष बंजारे पिता स्व रूपचंद बंजारे उम्र 43 वर्ष निवासी मानपुर का कृत्य अपराध धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें