ओवरटेक करते समय बाइक सवार तीन युवक बस से टकराए...दो की मौके ... - CG Sandesh

ओवरटेक करते समय बाइक सवार तीन युवक बस से टकराए...दो की मौके पर ही मौत...एक ने रास्ते में तोड़ा दम

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ओवरटेक करने की वजह से बाइक सवार तीन युवक बस से टकरा गए। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीसरे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र के आंगेकेला मोड़ का है। जानकारी के मुताबिक जशपुर से 3 युवक बाइक से कुछ काम के लिए रायगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 10 बजे गोसाईडीह आंगेकेला मोड़ के पास बस से टक्कर हो गई। मरने वाले तीनों युवक कोतबा थाना क्षेत्र के मधुबन के रहने वाले थे।


हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई। पुलिस और राहगीरों की मदद से एक घायल युवक को लैूलंगा अस्पताल में भर्ती भी कराया गया, लेकिन गंभीर चोट लगने की वजह से उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने तीनों युवकों की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। तीनों मृतकों को लेकर सिर्फ यही जानकारी मिल रही है कि वे कोतबा थाना इलाके के रहने वाले थे। अब इनके परिजनों के आने के बाद ही युवकों के नाम और मामले की पूरी जानकारी सामने आ सकेगी।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें