जैतखाम विवाद में आगजनी मामले की जांच करने बलौदा बाजार पहुंची... - CG Sandesh

जैतखाम विवाद में आगजनी मामले की जांच करने बलौदा बाजार पहुंची पांच सदस्यीय फारेंसिक टीम

बलौदाबाजार। जैतखाम विवाद पर सतनामी समाज के प्रदर्शन के दौरान सोमवार को बलौदाबाजार कलेक्टोरेट और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आगजनी हुई थी. घटना की जांच करने आज रायपुर से पांच सदस्यीय फोरेंसिक टीम बलौदा बाजार पहुंची है.



बता दें कि जैतखाम तोड़फोड़ के बाद सतनामी समाज सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहा था. इस दौरान हिंसा भड़क उठी. प्रदर्शनकारियों में शामिल असामाजिक तत्वों ने कलेक्टोरेट और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को अंजाम दिया.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें