बागबाहरा : पोल्ट्री फार्म में घुसकर की मारपीट, तोड़ दिया मोबा... - CG Sandesh

बागबाहरा : पोल्ट्री फार्म में घुसकर की मारपीट, तोड़ दिया मोबाइल

बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम खदरही नवाडीह में एक पोल्ट्री फार्म में घुसकर एक लड़के से मारपीट की गई और उसका मोबाइल तोड़ दिया गया.  

मिली जानकारी के अनुसार परिवार के साथ गुप्ता पोल्ट्री फार्म खदरही नवाडीह में रहकर देखरेख का काम करने वाला शोभाराम साहू 9 जून 2024 को खाना खाने के बाद सो गया, जहाँ उसका लड़का दिनेश साहू मोबाइल पर ग्राम कौंसरा के लेखराज साहू से बात कर रहा था. इसके बाद रात करीब 1:00 बजे पोल्ट्री फार्म के बाहर से आवाज देकर दरवाजा को खटखटाने पर शोभाराम उठकर देखा तो उसका रिश्तेदार लेखराज साहू अपने दोस्त के साथ बाहर खड़ा था जो उसे दरवाजा खोलने कह रहा था.

इसपर जब शोभाराम ने क्या काम है कहकर पूछा तो लेखराज ने दिनेश से मिल कर जाना है बताया. जिसपर शोभाराम के गेट का दरवाजा खोलने पर लेखराज दिनेश के कमरा में सो रहा था उसके पास जाकर उसे उठा कर मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हाथ मुक्का एवं डंडा से मारपीट करने लगा, इसे देखकर शोभाराम और उसकी पत्नी पार्वती साहू बीच बचाव कर रहे थे तभी शोभाराम की पत्नी पार्वती साहू मारपीट को देख कर गांव के तरफ भागी, जिसके पीछे शोभाराम गांव में जाकर तुलश पांड़े को घटना की जानकारी दिया और वापस पोल्ट्री फार्म आया तो लेखराज साहू दिनेश को मारपीट कर उसके मोबाइल को तोड़फोड़ कर भाग चूका था.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 427-IPC, 452-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें