बागबाहरा : मोटरसायकल को ओवरटेक करते हुए साइड से मारी ठोकर, च... - CG Sandesh

बागबाहरा : मोटरसायकल को ओवरटेक करते हुए साइड से मारी ठोकर, चालक की अस्पताल पहुँचने से पहले मौत.

बागबाहरा थाना अंतर्गत टेढ़ीनारा खार के पास एक TATA ACE  वाहन चालक ने अपने वाहन को तेजी व लापरवाहीपूर्वक से चलाकर एक मोटरसायकल को ओवरटेक करते हुए उसे साइड से ठोकर मार दी, जिससे मोटरसायकल चालक बुरी तरह घायल हो गया और अस्पताल पहुँचने के पहले ही उसकी मौत हो गई.

मिली जानकारी के अनुसार 24 मई 2024 को खुसराम ठाकुर अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GN 2091 से दोपहर लगभग 11:30 बजे नवागांव से काम करके वापस अपने घर आ रहा था.  घर आने के दौरान टेढ़ीनारा खार के पास दोपहर करीबन 12:20 बजे पीछे से एक TATA ACE  वाहन चालक ने अपने वाहन को तेजी व लापरवाहीपूर्वक से चलाकर खुसराम के मोटरसायकल को ओटर टेक करते बगल से उसकी मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया.

एक्सीडेन्ट बाद वहां मौजूद एक व्यक्ति ने अपनी मोटर सायकल से वाहन TATA ACE को पीछे किया, लेकिन TATA ACE का चालक अधिक गति चलाने पर गवाह TATA ACE का पीछा नही कर पाया. उक्त व्यक्ति ने  TATA ACE के पीछे लिखे क्रमांक CG 06 GZ 0245 को नोट कर घटनास्थल पहुंचा.

इधर घटनास्थल पर लोग इकठ्ठा हो चुंके थे रोड किनारे एच एफ डीलक्स मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GN 2091 क्षतिग्रस्त हालत में एवं खुसराम घायल होकर खून से लथपथ पड़ा था, जिसे कुछ समय बाद डायल 112 वाहन आने पर लोगो की सहायता से खुसराम को 112 वाहन से सीएचसी बागबाहरा ईलाज हेतु लाते समय खुसराम की मौत हो गई.

पुरे मामले में पुलिस ने क्रिम कलर का TATA ACE क्रमांक CG 06 GZ 0245 के चालक के खिलाफ अपराध धारा 304 (ए) भादिव का अपराध घटित करना पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें