बसना : पंडरीपानी से 7 लीटर महुआ शराब जप्त, दो मामलों में हुई... - CG Sandesh

बसना : पंडरीपानी से 7 लीटर महुआ शराब जप्त, दो मामलों में हुई कार्यवाही.

बसना पुलिस ने 10 जून को मुखबिर की सुचना पर ग्राम पंडरीपानी में दो अलग-अलग मामलों में कार्यवाही करते हुए कुल 7 लीटर महुआ शराब जप्त किया है.

जिसमे आरोपी गनपत बरिहा पिता तिहारू बरिहा उम्र 40 साल निवासी पंडरीपानी को अपने घर बाड़ी में रखे अवैध रूप से बिक्री हेतु करीब 3 लीटर महुआ शराब कीमती 600 रू को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया गया.

इसी तरह नम्मु लाल यादव पिता स्व. बैसाखू यादव उम्र 50 साल निवासी पंडरीपानी से उसके घर बाड़ी में रखे अवैध रूप से बिक्री करने वास्ते करीब 4 लीटर  महुआ शराब कीमती 800 रू को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया गया.

उपरोक्त दोनों मामलों में पुलिस ने धारा 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें