सिंघोड़ा : नाकाबंदी कर पुलिस ने जप्त किया 3 किलो गांजा - CG Sandesh

सिंघोड़ा : नाकाबंदी कर पुलिस ने जप्त किया 3 किलो गांजा

सिंघोड़ा पुलिस ने 10 जून 2024 को मुखबिर की सुचना पर एक व्यक्ति से करीब 3 किलो ग्राम गांजा किमती 45 हजार रुपये सहित परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त किया है.

पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति लाल काला कलर की हीरो एच एफ डिलक्स मोटर सायकल क्रमांक CG 11 AV 9265 मे अवैध मादक गांजा रखकर ओड़िशा से छत्तीसगढ की ओर आ रहा है. सूचना पर पुलिस ने एन एच 53 रोड ग्राम रेहटीखोल मे जाकर नाकाबंदी किया. जहाँ कुछ समय बाद मुखबीर के बताये हुलिया का एक व्यक्ति मोटर सायकल आया, जिसके रोककर मोटर सायकल क्रमांक CG 11 AV 9265 की तलाशी लिया गया.

तलाशी दौरान सीट के नीचे एक काला कलर के कपड़ा थैला के अंदर 3 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिलने से मौके पर नारकोटिक्स एक्ट के तहत सम्पूर्ण कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 20 (ख) नारकोटिकस एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें