महासमुंद : दवाई की दुकान से ताला तोड़कर की नगदी रकम पार.
महासमुंद के ग्राम खरोरा में एक दवाई की दुकान से चोरी होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है.
प्रार्थी यश रजक ने पुलिस को बताया है कि पूजा मेडिकल स्टोर्स के नाम से उसका ग्राम खरोरा NH 353 रोड से लगा हुआ साई मंदिर के पास दवाई दूकान है. जहाँ 10 जून 2024 को वह रात्रि करीब 09:30 बजे अपनी दवाई दुकान बंद करके अपने घर ईमलीभाठा आ गया.
इसके बाद 11 जून 2024 के सुबह 5:30 बजे दीपक चंद्राकर ने यश रजक को फोन करके बताया कि मेडिकल स्टोर्स का ताला टूटा हुआ है, जानकारी मिलने पर यश रजक वहां जाकर देखा तो मेडिकल स्टोर्स के शटर में लगा दोनो ताला को काट दिया था और दुकान के गल्ला में रखे लगभग 28,000 रूपये नगदी रकम को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले जा चूका था.
प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.