महासमुंद : जेब से पैसा निकालने से मना करने पर अश्लील गाली गल... - CG Sandesh

महासमुंद : जेब से पैसा निकालने से मना करने पर अश्लील गाली गलौज कर दी जान से मरने की धमकी, राड़ से मारपीट

महासमुंद के गुडरूपारा में एक व्यक्ति के जेब से पैसा निकालने से मना करने पर अश्लील गाली गलौज करते हूए जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का एवं राड़ से मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है.

रूपेश पटेल ने पुलिस को बताया है कि, 11 जून 2024 के लगभग 10.30 बजे वह अपने दादी के घर गुडरूपारा महासमुंद गया था, और उसके चाची दुकान के सामने अपने साथी प्रतीक साहू, तोमेन्द चंद्राकर के साथ बैठकर आपस में बातचीत कर रहा था. वहीँ कुछ दूरी पर लाला निषाद, अमित निषाद और पप्पू निषाद बैठकर शराब पी रहे थे, और तभी रुपेश के जेब में अमित निषाद हाथ डालकर पैसा निकालने लगा. जिसे रुपेश ने मना किया तो. क्यो मना कर रहा है कहकर अमित मां बहन की गाली बकने लगा.

अमित की बात को सुनकर उसके साथी लाल निषाद और पप्पू निषाद आकर रुपेश से हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे और अमित अपने हाथ में रखे राड से रुपेश के सिर में मारा जिससे खून निकलने लगा. लाल निषाद अपने हाथ में रखे पेचकस से रुपेश के दोनो पैर के जांघ पर वार किया.

रुपेश ने बताया कि तीनों ने उसे जान से खत्म करने की धमकी दी है. घटना के बाद उसके दोस्त प्रतीक साहू, तोमेन्द्र चंद्राकर किसी तरह बीच बचाव किये और उसे थाना लेकर आये. जहाँ से उसे ईलाज कराने के लिए भेजा गया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने तीनो आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें