सांकरा : सस्ते में मछली की मांग को लेकर की डंडे से मारपीट, ब... - CG Sandesh

सांकरा : सस्ते में मछली की मांग को लेकर की डंडे से मारपीट, बेहोश होकर पहुंचा अस्पताल.

सांकरा में यादव टेंट हॉऊस के सामने एक मछली व्यापारी से सस्ते में मछली की मांग को लेकर अश्लील गाली गलौज करते हूए जान से मारने की धमकी देकर डंण्डे से मारपीट किये जाने की शिकायत पुलिस से की गई है.

रामेश्वर प्रधान ने पुलिस को बताया कि 10 जून 2024 को शाम करीबन 4 बजे वह मछली बेचने रोड किनारे बैठा था. कुछ देर बाद वहां सांकरा का विजय यादव उर्फ सबर, मछली लेने आया और सस्ते में मछली को मांगने लगा. फिर उस बात को लेकर गाली गलौच कर चला गया. इसके कुछ देर बाद विजय फिर आया और बोला कि मछली दे रहा है कि तेरे को जान से मांरू कहकर मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार कर एक लकड़ी के डण्डें से जान से मारने की धमकी देते हुए मार दिया. जिससे रामेश्वर बेहोश हो गया. और ग्रामीण उसे अस्पताल लेकर गये.

पुलिस ने मामले की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें