पिथौरा : सांप काटने से महिला की मौत
पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर में सांप काटने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 12 जून को शाम करीब 7:30 बजे शबरी भोई पति उपेन्द्र भोई उम्र 62 साल निवासी गोपालपुर को जहरीले सांप ने काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर कार्यवाही विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें