बागबाहरा : शासकीय तालाब पर जबरदस्ती कब्जा करने का किया जा रह... - CG Sandesh

बागबाहरा : शासकीय तालाब पर जबरदस्ती कब्जा करने का किया जा रहा प्रयास

हेमसागर यादव.वनांचल क्षेत्रों मे अक्सर अतिक्रमण के मामले सुनने को मिलते है। लेकिन एक ऐसा मामला जहाँ एक व्यक्ति द्वारा शासकीय निस्तारी तालाब को ही कब्जा किया जा रहा है ।

मामला बागबाहरा ब्लॉक अंतर्गत वनांचल क्षेत्र जामगांव का है। जहाँ 9 जून 24 को तेजराम गोंड एवम उनके पिता कुमार गोंड द्वारा गांव के शासकीय निस्तारी तालाब को अर्धरात्रि लगभग 11 बजे जेसीबी से मिट्टी डाल कर पाटा जा रहा था। जब इस विषय मे गांव के लोगों को पता चला तो गांव के 10,12 सयानो ने मौके पर जा कर देखा तो वास्तव तालाब को पाटा जा रहा था। इस बात पर जेसीबी मालिक से बात किया तो, मालिक से कुछ बात हो पाता इससे पहले ही तेजराम गोंड एवम उनके पिता कुमार गोड ने गांव वालों को अश्लील गाली गलौच करना शुरू कर दिया. और लोगों को एसटीएससी के केश लगाकर अंदर करवा दूंगा, मार पीट के केश करके अंदर करवा दूंगा और कई प्रकार के धमकी देने लगा.गांव वालों द्वारा स्थिति को देखते हुए तुरंत 112 डायल कर बुलाया गया. और सुबह थाने मे जाकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया.

 

इस तालाब के मामले को लेकर तेजराम और उनके पिता कुमार द्वारा पिछले तीन साल से गांव वालों को परेशान किया जा रहा है। यह मामला 2022-23 का है जब तालाब का गहरी करण के लिए पंचायत द्वारा प्रस्ताव पारित कराया जिसमें कुमार गोंड स्वयं पंच है। जिसका शासन द्वारा 9.98 लाख स्वीकृति जारी हुआ। फिर जब कार्य आरंभ कराने का समय आया तो तेजराम गोंड द्वारा सारा तालाब मेरा है कह कर गांव वालों से झगड़ा किया जब बात नही बनी तो सरपंच महेत्तर सिन्हा जी ने कहा की पटवारी बुला कर तालाब का सीमांकन करा लो फिर कार्य आरंभ किया जाएगा। उसके पश्चात पटवारी साहब, एवम आर आई साहब द्वारा तालाब निरीक्षण किया गया जिसमें तालाब मे जहां तक पानी का भराव है वह पुरा तालाब का एरिया पाया गया। उसके बाद तालाब कार्य आरंभ किया गया। अभि लगभग 5 लाख रूपए तक का काम हुआ था कि, तेजराम एवम उनके पिता कुमार ने न्यायालय मे केश फाइल कर दिया। जिसका मामला अभी विचाराधीन है। इस बीच तेजराम एवम उनके पिता कुमार द्वारा एसटीएससी का झूठा केस लगा कर गांव वालों को काफी परेशान किया गया। यहां तक की कोर्ट में जाने पर ग्राम प्रमुख गणेश सेन, सदस्य सुकदेव साहू, काशीराम निषाद, भुनेश्वर चक्रधारी और अनुर सिंग सबर को मारने पीटने एवम एसटीएससी के मामले, साथ ही कोई भी झूठा आरोप लगाकर अंदर करवाने की धमकी दिया गया जिसका रिपोर्ट बागबाहरा थाने मे दर्ज है।

बताया गया कि मामला न्यायालय मे विचाराधीन होते हुए भी मेरे पास कलेक्टर साहब का आदेश है कहकर जबरदस्ती तालाब को पाट रहा था। इस प्रकार तेजराम गोंड उनके पिता कुमार ने JCB लकर तालाब को पाट रहे थे। तेजराम गोंड उनके पिता कुमार गोंड के कारण पुरा गांव मे दहशत का माहौल है आए दिन किसी न किसी कारण से पिता पुत्र द्वारा गांव वालों को परेशान किया जा रहा है। लेकिन गांव वालों को एक ही विश्वास है की एक न एक दिन भारत का न्याय व्यवस्था सचाई का साथ अवश्य देगा।

पूरे गांव के लोग थाने में जाकर अपने शिकायत दर्ज कराए हैं और यह गांव के लोग अब शासन प्रशासन पर भरोसा कर रहे हैं कि गांव के जो तालाब है वह बच जाए और गांव के निस्तार हेतु रहे.


अन्य सम्बंधित खबरें