सांकरा : छात्रावास से कंप्यूटर और सीसीटीवी चोरी. - CG Sandesh

सांकरा : छात्रावास से कंप्यूटर और सीसीटीवी चोरी.

सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम सावित्रीपुर के डोंगरीयाडीपा आदिवासी छात्रावास से अज्ञात चोरों ने 2 कंप्यूटर और 1 सीसीटीवी की चोरी की है.

छात्रावास अधीक्षिका अश्मिता प्रधान ने पुलिस को बताया शासकीय अवकाश होने से छात्रावास बंद है, तथा कार्यालय समय में खोला जाता है. अश्मिता ने बताया कि 27 मई 2024 को शाम 6 बजे वह छात्रावास में ताला लगाकर अपने निवास चली गई. उस दिन छात्रावास में कोई कर्मचारी नही था. इसके बाद 28 मई 2024 को जब अश्मिता  कार्यालीन समय में पहूंची तो देखी छात्रावास की मेनगेट का ताला व कम्पयूटर रुम का ताला टुटा हुआ था, कम्पयूटर कक्ष में रखे दो नग कम्पयूटर सेट व एक नग सीसीटीव्ही डीवीआर किमती 30 हजार रुपये को कोई अज्ञात चोर छात्रावास में घुसकर चोरी कर ले जा चूका था.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें