सांकरा : छातामहुआ में नदी के पास पुलिस ने की अवैध शराब रेड कार्यवाही.
सांकरा पुलिस ने 12 जून को मुखबिर की सुचना पर ग्राम छातामहुआ के नदी के पास में अवैध शराब रेड कार्यवाही करते हुए 2.5 लीटर महुआ शराब जप्त किया है.
पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिला की ग्राम छातामहुआ नदी के पास में निलाकार यादव नामक व्यक्ति अवैध महुआ शराब ब्रिकी करने वास्ते रखा है. सूचना पर पुलिस ने ग्राम छातामहुआ नदी के पास में निलाकार यादव को नदी किनारे में घेराबंदी कर शराब रेड कार्यवाही किया. जहाँ निलाकार यादव उपस्थित मिला जिसे पूछताछ करने पर शराब रखना कबुल किया तथा अपने कब्जे में एक 05 लीटर वाली सफेद जरकीन में 2.5 लीटर हाथ भटठी महुआ शराब बरामद कराया, जिसपर पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक 5 लीटर वाली सफेद जरकीन में 2.5 लीटर हाथ भटठी महुआ शराब किमती 500 रूपये को जप्त कर आरोपी का कृत्य धारा 34(1) (क) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी निलाकार यादव पिता संपत यादव उम्र 56 निवासी टोंगोपथरा थाना पिथौरा को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध किया.अन्य सम्बंधित खबरें