महासमुंद : रांग साईड से आ रही कार ने मोटर सायकल को मारी ठोकर... - CG Sandesh

महासमुंद : रांग साईड से आ रही कार ने मोटर सायकल को मारी ठोकर, दो घायल

महासमुंद थाना क्षेत्र के तुमगांव बेमचा रोड में चोपड़ा राईस मिल के एक कार ने मोटर सायकल को रांग साईड से आकर ठोकर मार दी, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

भूपेन्द्र दास ने बताया कि 11 जून को वह वन विभाग में विभागीय कार्य हेतु महासमुंद आया था, जहाँ से काम होने के बाद गोपाल सिंग ध्रुव अपने मो0सा0 CG 06 B 7692  मे नरसिंग यादव को पीछे बैठा कर ग्राम लहगर जा रहा था, भूपेंद्र भी अपने मोटर सायकल से उनके पीछे पीछे ग्राम लहगर वापस जा रहा था. इसी दौरान दोपहर करीब 3:30 बजे चोपड़ा राईस मिल के पास महासमुंद से तुमगांव रोड बेमचा में तुमगांव तरफ से आ रही सफेद रंग की कार आर्टिका क्रमांक CG 04 HL 4080 का चालक अपने कार को तेजी व लापरवाहीपूर्वक चलाकर रांग साईड में लाकर गोपाल सिंग ध्रुव के मोटर सायकल क्रमांक CG 06 B 7692 को सामने ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे गोपाल ध्रुव और नरसिंग यादव मोटर सायकल सहित दूर फेका गये.

एक्सीडेंट से गोपाल सिंह ध्रुव को दोनो पैर, हाथ एवं सिर में चोट आया है और नरसिंग यादव के पैर, कंधा एवं छाती में चोट आया है. जिसके बाद डायल 112 से उन्हें जिला अस्पताल महासमुंद ले गये थे जहां से उचित ईलाज हेतु रिफर करने पर महासमुंद के निजी अस्पताल ले जाया गया जहाँ उनका में ईलाज चल रहा है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें