महासमुंद : पीकप चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटरसायकल को म... - CG Sandesh

महासमुंद : पीकप चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटरसायकल को मारी ठोकर.

महासमुंद थाना क्षेत्र के तेज बहादूर राईस मिल के पहले NH353 रोड में एक पीकप चालक ने अपनी वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर एक मोटरसायकल को टोकर मार दिया, जिसपर मामला दर किया गया है.

ग्राम जामली थाना खल्लारी निवासी मेंघराज साहू ने बताया कि 6 जून 2024 को अपने मोटर सायकल क्र0 CG 06 D 7245 मे बड़ी बहन मोनिका साहू को लेकर किराना समान लेने महासमुंद आया था, और किराना सामान लेकर बड़ी बहन मोनिका साहू को मोटर सायकल के पीछे बैठाकर वापस घर जामली जाते समय शाम करीब 4:30 बजे तेज बहादूर राईस मिल से पहले पुल के पास NH353 रोड में बागबाहरा की ओर से आ रही सफेद रंग का अशोक लीलेण्ड पीकप क्रमांक CG 04 NW 4975 का चालक अपने पीकप को तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर मोटर सायकल क्र. CG 06 D 7245 को सामने से ठोकर मार कर एक्सीडेंट कर दिया जिससे मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया तथामेघराज और उसकी दीदी मोटर सायकल सहित रोड में गिर गये जिससे दोनों को चोट आने पर महासमुंद के अस्पताल में इलाज कराया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें