महासमुंद : नाला तरफ शौच के लिए गए व्यक्ति की सायकल चोरी.
महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम कौंदकेरा में पुल के पहले शौच के लिए रुके एक व्यक्ति की शौच करते समय मोटर सायकल चोरी हो गई, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है.
ग्राम माटीदरहा थाना सांकरा निवासी अशोक भोई ने पुलिस को बताया कि 25 मई 2024 को वह अपने मोटर सायकल हीरो होण्डा HF Deluxe क्र. CG 06 GY 5365 से निजी काम से कलेक्टर आफिस महासमुंद आया था. जहाँ से वापस घर जाते समय शौच लगने पर दोपहर करीब 12.00 बजे अपने मोटरसायकल हीरो होण्डा HF Deluxe क्रमांक CG 06 GY 5365 को महासमुंद से तुमगांव रोड ग्राम कौंदकेरा के पहले पुल के पास खड़ी कर नाला तरफ शौच के लिए गया था.
इसके बाद जब अशोक शौच कर वापस अपने मोटर सायकल के पास आकर देखा तो मोटर सायकल खड़ी की गई जगह पर नही था. कोई अज्ञात व्यक्ति मोटर सायकल हीरो होण्डा HF Deluxe क्र0 CG 06 GY 5365 कीमती करीब 20000 रूपये को चोरी कर ले जा चूका था.
जिसके बाद मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.