महासमुंद : शराब लेने जाने से मना करने पर बांस के डंडे से पिट... - CG Sandesh

महासमुंद : शराब लेने जाने से मना करने पर बांस के डंडे से पिटाई.

महासमुंद में एक युवक के शराब लेने जाने से मना करने पर उसकी बासं के डंडे से पिटाई की गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

चंदन साहू ने पुलिस को बताया कि तिवारी बिल्डिंग के सामने सरकारी अस्पताल के बाजू में वह अपने लड़का छत्रपाल साहू के साथ कुलर बनाने का काम करता है. चंदन ने बताया कि वे प्रतिदिन शाम करीब 8:00 बजे दुकान बंद कर घर चले जाते हैं उसके बाद महासमुंद के हिरेंद सोनी, मनीष तारक एवं अन्य कई लोग प्रतिदिन उनके दुकान के पास आकर शराब पीते खाते हैं और चंदन के लड़के छत्रपाल को बुलाकर शराब मंगवाते हैं और उसे भी साथ में पीलाते हैं.

चंदन ने बताया कि 12 जून 2024 को रात 8 बजे के बाद हिरेंद एवं मनीष तथा उनके साथी लोग शराब पीने उनके दुकान के पास आये तथा बैठकर शराब पी रहे थे वहां छत्रपाल भी था, रात्रि करीब 9:52 बजे राजू देवांगन ने उसे अपने मोबाईल से फोन कर बताया कि मटरू को कुछ लडके बांस के डण्डे से मारपीट कर रहे हैं.

जिसके बाद चंदन बताया तत्काल जाकर देखा तो उसका लड़का छत्रपाल ऊर्फ मटरू जमीन में पडा था एवं उसे हिरेंद सोनी मां बहन की गंदी गंदी गालियां देते बांस के डण्डे से एवं मनीष तारक भी मां बहन की गंदी गंदी गालियां देते लात घुसा से मारपीट कर रहे थे, वहां काफी लोग इकट्ठा थे जहाँ से छत्रपाल को  छुडाकर अपनी मोटर सायकल में बिठाकर ईलाज हेतु जिला अस्पताल ले गये.

चंदन ने बताया कि दोनों इसे ले जाओ नही तो जान से मार देंगे कहकर धमकी दे रहे थे.  हिरेंद सोनी एवं मनीष तारक शराब लेने जाने के लिये छत्रपाल को बोले छत्रपाल आज शराब लेने नहीं जाउंगा बोला तो उसके साथ वे दोनों गाली गलौज कर मारपीट किये है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें