बागबाहरा : अज्ञात वाहन की ठोकर से एक की मौत, मामला दर्ज - CG Sandesh

बागबाहरा : अज्ञात वाहन की ठोकर से एक की मौत, मामला दर्ज

बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम तेन्दूलोथा में हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई, मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है.

मिली जानकारी के अनुसार 17 मई 2024 को मुतर्जरर बालमुकुंद यादव अपने सायकल में दशरथ यादव को पीछे बैठाकर जिला सहकारी बैंक बागबाहरा से पैसा निकालकर वापस अपने घर ग्राम घुंचापाली जा रहा था, इसी दौरान ग्राम तेन्दूलोथा के आगे चंडी मंदिर मुख्य मार्ग पर करीबन 11 बजे पीछे से अज्ञात वाहन चालक द्वारा अपनी वाहन को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर मुर्तजरर के सायकल को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया.

एक्सीडेन्ट करने से मुर्तजरर एवं पीछे बैठे दशरथ यादव दोनो मौके पर गिर गये व मुत0 बेहोश हो गया एवं पीछे बैठे दशरथ यादव घायल होकर पड़ा था. कुछ समय बाद दशरथ का छोटे बेटा आया और गांव वालो के माध्यम से मुतर्जरर एवं अपने घायल पिता को उपचार हेतु सरकारी अस्पताल बागबाहरा लाया, जहां डाक्टर द्वारा चेक करने पर दशरथ यादव को मृत घोषित कर दिया एवं मुतर्जरर का प्राथमिक उपचार किया गया.

पुलिस ने बताया कि मुतर्जरर बालमुकुंद यादव अपने सायकल में दरशथ यादव को बिठाकर बागगबाहरा से घुंचापाली जा रहे थे कि ग्राम तेन्दूलोथा के आगे चंडी मंदिर मुख्य मार्ग के पास अज्ञात वाहन चालक द्वारा अपनी वाहन को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर मुतर्जरर के सायकल को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया जिससे दशरथ यादव को गंभीर चोट आने से मौत हो गया और बालमुकंद यादव के सिर में साधारण चोंट आया. मामल में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध धारा 279 ,337, 304 (ए) भादिव का अपराध घटित करना पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें