बागबाहरा : दुकान जा रही हूं कहकर निकली लड़की हुई लापता. - CG Sandesh

बागबाहरा : दुकान जा रही हूं कहकर निकली लड़की हुई लापता.

बागबाहरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के बहला फुसला कर भगा ले जाने की शिकायत उसके पिता ने पुलिस ने दर्ज कराई है. नाबालिग लड़की की उम्र करीब 16 वर्ष बताई गई है.

प्रार्थी ने बताया कि उसकी लड़की 12 जून 2024 की रात 8:30 बजे घर से दुकान जा रही हूं कहकर कही चली गयी है,  जो अब तक घर वापस नही आयी. इसपर आसपास के गांव एवं रिस्तेदारो में पता तलाश करने से लड़की का कोई पता नही मिला.

प्रार्थी को शंका है कि कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा लड़की को बहला फुसलाकर भगाकर कही ले गया है, प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध धारा 363 भादवि का घटित होना पाये जाने पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें