पिथौरा : 15 लीटर महुआ शराब जप्त, आरोपी गिरफ्तार.
पिथौरा पुलिस ने 13 जून को मुखबिर की सुचना पर ग्राम कोकोभाठा में एक आरोपी से करीब 15 लीटर महुआ शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने बताया कि मुखबिर के बताये अनुसार सुरीत राम चौहान के घर बाड़ी पहुंचकर उससे अवैध रूप से बिक्री करने हेतु महुआ शराब रखने के संबंध में पूछताछ करने पर अपने घर के बाड़ी के अंदर से तीन पीला रंग के 5-5 लीटर लीटर वाली प्लास्टिक जरीकेन में करीब 15 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब पेश किया, जिसपर पुलिस ने कुल 15 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब कीमती 3000 रूपये को जप्त कर आरोपी सुरीत राम चौहान पिता परस राम चौहान उम्र 40 वर्ष ग्राम कोकोभाठा का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें