शिवपुरी में 14 साल की छात्रा ने दिया बेटी को जन्म, लोकलाज के... - CG Sandesh

शिवपुरी में 14 साल की छात्रा ने दिया बेटी को जन्म, लोकलाज के चलते परिजनों ने साधी चुप्पी

भोपाल। शिवपुरी जिले में कोलारस थाना क्षेत्र में 14 वर्ष की छात्रा ने गत दिवस मेडिकल कॉलेज में बच्ची को जन्म दिया। छात्रा और उसकी बच्ची, दोनों ही फिलहाल सवस्थ्य हैं।

छात्रा के स्वजन ने इस मामले में खामोशी साध रखी है, लेकिन मेडिकल कालेज की ओर से मामला संज्ञान में लाए जाने के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपित की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट का फैसला किया है।

 


पुलिस का कहना है कि अभी आरोपित के नाम का खुलासा नहीं हो सका है। परिजनों से सुराग लेने की कोशिश की जा रही है। उम्मीद है जल्द ही आरोपी की शिनाख्त हो जाएगी। वहीं परिजन लोकलाज के कारण कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं। हालांकि पुलिस ने परिजनों को समझाया कि आपकी बेटी के साथ अत्याचार करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए ये जरूरी है कि जो भी जानकारी हो, उसे पुलिस से साझा करें।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें