बागबाहरा : आयुर्वेदिक दवाई देने के नाम पर 25 हजार रुपये की ठगी.
बागबाहरा थाना क्षेत्र में आयुर्वेदिक दवाई देने के नाम पर एक व्यक्ति से करीब 25 हजार रुपये की ठगी की गई है.
वार्ड नं 15 देहानी भाठा निवासी नरेन्द्र सेन ने पुलिस को बताया कि करीब 4-5 माह पूर्व उसे पड़ोसी के माध्यम से कामदेव निषाद उसके घर पहुंचा और उसके पत्नी की तबीयत देखकर मैं आयुवेर्दिक डक्टर हू एवं आयुर्वेदिक दवाई से ठीक कर दुंगा इसके लिए भूपेन्द्र डी-मार्ट कंपनी में राशि एक हजार रूपये देकर पंजीयन कराना होगा एवं दवाई का राशि पहले देना होगा कहकर नगद 19 हजार रूपये एवं फोन पे से 6.5 हजार रूपये कुल 25 पच्चीस हजार पाच सौ रूपये ले गया.
इसके बाद लगातार 3 से 4 माह से प्रार्थी द्वारा फोन लगाये जाने पर कोई जवाब नहीं दिया जाता. प्रार्थी ने बताया कि इस व्यक्ति के कृत्य से ऐसा उसे ठगी का आभास हुआ है. प्रार्थी ने बताया कि उसके अलावा ग्राम अनवरपुर, दाबपाली, दावनबोड, पचरी, मनबाय, बागबाहरा के कई महिलाए व पुरूष भी इस व्यक्ति के बातों में आकार पैसे देते हुए ठगी का शिकार हुए हैं.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 420-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.