बागबाहरा : शादी में पहुंचे युवक की हत्या करने की नियत से की ... - CG Sandesh

बागबाहरा : शादी में पहुंचे युवक की हत्या करने की नियत से की गई मारपीट.

बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम टुहलू में शादी पर पहुंचे एक युवक की हत्या करने की नियत से पीठ में चाकू से मारकर गंभीर चोंट पहुंचाया गया, जिसकी शिकायत पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार 11 जून 2024 को देवकुमार मरकाम बांझीपारा टुहलू निवासी की शादी में अलकराम पिता सोनू नेताम गया था. जहाँ रात करीब 12:00 को ग्राम कोटरीपानी बांधापारा के व्यक्ति फज्जू व नूरतन एवं उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी देवकुमार के घर शादी में आए थे और किसी बात पर अलकराम नेताम को फज्जू एवं नूरतन दोनों हाथ सिर को पकड़े और उसके एक अन्य अलकराम नेताम के बांए ओर पीठ मे हत्या करने की नियत से चाकू से मारकर गंभीर चोंट पहुँचाया और तीनों वहां से भाग गये.

इसके बाद अलकराम को ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल बागबाहरा ले गया था, जहाँ से रिफर करने पर महासमुंद ले जाया गया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा - 307, 34 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें