जीत के बाद बागबाहरा में प्रथम आगमन पर सांसद रूपकुमारी चौधरी ... - CG Sandesh

जीत के बाद बागबाहरा में प्रथम आगमन पर सांसद रूपकुमारी चौधरी का हुआ भव्य स्वागत.

हेमसागर यादव. महासमुंद लोकसभा से चुनाव जीतने के बाद लोकप्रिय सांसद रूपकुमारी चौधरी का प्रथम बार खल्लारी विधानसभा के बागबाहरा में आगमन हुआ.


आगमन पर भव्य स्वागत किया किया गया. सर्वप्रथम नगर आगमन होते ही श्रमिक जनकल्याण समिति के सदस्यों द्वारा आर एन राइसमिल के पास फटाके फोड़कर और गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया गया.


इसके बाद काफिला बागबाहरा नगर के झलप चौक पहुँचा, जहाँ झलप चौक में डीजे बाजा के साथ आकर्षक आतिशबाजी कर पुष्प माला और गुलदस्ता भेंटकर सर्वप्रथम मण्डल अध्यक्ष प्रेम साहू ने स्वागत किया उसके बाद लगभग 300 कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से स्वागत किया और बधाई दी.

इस दौरान निर्वाचन सांसद रुपकुमारी चौधरी पैदल चलते हुए हाथ जोड़कर आभार व्यक्त करते हुए आगे कार्यकर्ताओं के साथ दुर्गा मंदिर पहुँची. मंदिर में पूजा अर्चना की.

 

दुर्गा मंदिर में मंदिर चलो समिति के द्वारा श्रीराम चन्द्र जी और माँ दुर्गा की घोष करते हुए भव्य रूप से स्वागत किया. फिर सांसद महोदया द्वारा और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस थाना के पास पहुँचने पर सांसद महोदया को अघरिया समाज द्वारा फल फ्रूट से तौलकर अभिनंदन किया गया.

इसके बाद नवनिर्वाचित सांसद नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए स्टेशन चौक पहुँची, वहाँ कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य आकर्षक आतिशबाजी किया गया. सांसद ने पुनः नागरिको का आभार व्यक्त किया. आगे सब्जी दुकान के पास रुखमनी प्रेम साहू ने पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया.

ततपश्चात गुडवन्त किराना स्टोर्स के पास राइसमिल असोसिएशन द्वारा भव्य स्वागत किया गया और फल फ्रूट से तौलकर मिठाई बाटकर किया गया.

 

गुरुद्वारा चौक के पास माननीय सांसद महोदया ने सभी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया और आभार के बाद स्वागत समारोह का समापन किया गया. जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू पूर्व विधायक गण प्रितम सिंह दीवान, परेश बागबाहरा, मण्डल अध्यक्ष गण बागबाहरा शहर प्रेम साहू, खल्लारी मण्डल धरम दीवान, पिथौरा ग्रामीण प्रितम साहू, बागबाहरा ग्रामीण पिलेश्वर पटेल, जनपद अध्यक्ष स्मिता हितेश चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य पूर्व विधायक प्रत्याशी अल्कानरेश चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष जनपद उपाध्यक्ष भेखलाल साहू, मोनिका साहू, शंकर तांडी, हितेश चंद्राकर, नरेश चंद्राकर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जसराज चंद्राकर, महामंत्री आबिद खान, हरमीत बग्गा, उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर ध्रुव, मीडिया प्रभारी तुलसी यादव, भीखम ठाकुर, दिनेश विशाल, दिनेश चंद्राकर, नारायण तांडी, मोगेश चन्द्राकर, अनिल पुरोहित, सुरेश नरेडिया, शिवा साहू, अशोक दीप, शेखर चंद्राकर, जगन्नाथ ध्रुव, अशोक चक्रधारी, राधे साहू, मोती पुजारा, सिकन्दर सोनवानी, संजय मालवे, भोजनाथ देवांगन, अजित तांडी, योगेश चिंदा, धनराज साहू, तिलेश्वर साहू, सोहन साहू, श्याम यादव, लालसिंह नायक, महेंद्र गुप्ता, नितेश पांडेय, गंगाराम यादव, मनमीत सिंह, सौम्य रंजन, लोकेश साहू, दुर्गा वस्त्रकार, नीरू मानिकपुरी, नन्दू सोनी, गजेंद्र साहू, डेविड साहू, देवलाल चक्रधारी, जनक नायक, कार्तिक पटेल, बालकिशन नायक, किशन नायक, जगतराम यादव, नवाब खान, मोहन सागर, राजा गोरखा, आशीष देवांगन, बृजेश गुप्ता, गणेश कोसरिया, बैगा आदि कार्यकर्ता जनता मौजूद थे.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें