बागबाहरा : शिक्षा गुणवत्ता में बेहतर क्रियान्वयन को लेकर 5 द... - CG Sandesh

बागबाहरा : शिक्षा गुणवत्ता में बेहतर क्रियान्वयन को लेकर 5 दिवसीय ऑन लाइन प्रशिक्षण

हेमसागर यादव. बागबाहरा विकासखंड में प्राथमिक शाला के शिक्षको को एक साथ विभन्न चरणों में ब्लेंडेड मोड में फाउंडेशनल लिटरेसी एण्ड न्यूमरेसी का प्रशिक्षण नए शिक्षा सत्र आरंभ होने के पूर्व शिक्षा गुणवत्ता में बेहतर क्रियान्वयन को लेकर 5 दिवसीय ऑन लाइन प्रशिक्षण पूर्ण करते हुए 4 दिवसीय ऑफ लाइन ब्लेंडेड मोड प्रशिक्षण तीन चरणों में आयोजित है । जिसमे विकासखंड बागबाहरा के 510 प्राथमिक शिक्षक, प्रधानपाठक शामिल है ।

इस प्रशिक्षण में 3 वर्ष 8 वर्ष तक के बच्चो को नई शिक्षा नीति ,निपुण भारत मिशन 2021 एवम एनसीएफ़ एफएस की रुपरेखा 2022 के संदर्भ में बुनियादी भाषा तथा संख्यात्मकता में निपुणता लाने हेतु प्रयास किया जा रहा है । एफएलएन आधारित प्रथम चरण 10 जून से 13 जून तक तीन जोन में बी आर सी सी बागबाहरा , खैरटखुर्द , मामाभांचा , में संपन्न हुआ । प्रथम चरण ऑफलाइन ट्रेनिंग बहुत ही शानदार प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें हमारे उच्च अधिकारी बी आर सी सी के आर टंडन , सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामता मन्नाडे , रूम टू रीड के ब्लाक प्रभारी गौतम सर का सभी का प्रशिक्षण के दौरान मार्गदर्शन के साथ सहयोग दिया जा रहा है । साथ ही साथ भौतिक रूप से मॉनिटरिंग करते हुए प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर जोर देते हुए उपस्थित शिक्षको डाउट क्लीयर कर मुख्य बिंदुओ पर फोक्स करते हुए प्रत्येक दिन सेशन भी लिया जा रहा है ।

राज्य स्तर जिला एफएलएन प्रभारी एससीईआरटी रायपुर आशीष पांडे, डाइट महासमुंद से जिला प्रभारी कमलेश पांडे , एपीसी संपा बोस, कौर ग्रुप से कविता देवांगन , एसआरजी शीला विश्वास ,मधु साहू , प्रतापनारायण दास, डोमार वैष्णव, DRG साथी जोन प्रभारी संकुल समन्वयक विजय साहू , रिंकल बग्गा सर , संकुल समन्वयक रूपेश साहू ,संकुल समन्वयक गेंद लाल यादव , संकुल समन्वयक मोहिंदर पाडे , पुष्कर पटेल , संकुल समन्वयक सालिक राम साहू , संकुल समन्वयक परमानंद निर्मलकर , तोषण गिरी गोस्वामी सर जी, की भूमिका का निर्वहन करते हुए प्रशिक्षण दे रहे है । NEP 2020 के विकसित कौशलो पर एवम राष्ट्रीय शिक्षा नीति के स्तर , निपुण भारत मिशन अंतर्गत FLN बुनियादी साक्षरता एवम संख्या ज्ञान कौशल आधारित 4 ब्लाक माडल, पुस्तकालय, ई जादुई पिटारा , विघा प्रवेश , स्कूल रेडीनेस, नवाजतन कार्यक्रम पर ग्रुप एक्विटी के साथ प्रशिक्षण सभी शिक्षकों ने पूरी तन्मयता साथ उत्साह पूर्वक ग्रहण किया । जिसमें हमारे शिक्षकों का इस शिक्षक संदर्शिका और अभ्यास पुस्तिका , पाठ्यपुस्तक में समझ बहुत ही अच्छे से प्रस्तुत किया सभी साथी बहुत सारी गतिविधियों के माध्यम से शिक्षकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर प्रथम चरण का प्रशिक्षण का बहुत ही सफल रहा। शिक्षकों का उत्साह इस प्रकार था कि समय की कोई पाबंदी नहीं थी। हमारे शिक्षक ज्यादा समय देकर अपनी समझ बनाने में हम सभी के साथ मिलकर अपनी सक्रियता प्रदान की जिससे हमें बहुत ही सरलता एवं सहजता के साथ उन शिक्षकों के साथ मिलकर प्रशिक्षण देने का आनंद प्राप्त हुआ ।जोन के संकुल समन्वयक समस्त अधिकारियों द्वारा सभी जोन में भौतिक रूप से तथा ऑन लाइन प्रशिक्षण की गुणवत्ता तथा गतिविधियों की गहन मॉनिटरिंग आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए सहयोग दिया जा रहा है ।


अन्य सम्बंधित खबरें