सांकरा : जमींन सम्बन्धी मीटिंग के दौरान तीन लोगों ने की मारप... - CG Sandesh

सांकरा : जमींन सम्बन्धी मीटिंग के दौरान तीन लोगों ने की मारपीट

सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम गौरिया में जमींन सम्बन्धी मीटिंग के दौरान तीन लोगों ने अश्लील गाली गलौज कर मारपीट की. तींनो क खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

ग्राम गौरिया निवासी रंजित भोई ने पुलिस को बताया की वह कृषि मजदूरी का काम करता है. 14 जून को गांव में जमीन के संबंध में बातचीत करने के लिए चौधरी यादव द्वारा मीटिंग बुलाया गया था. मीटिंग गांव के जनेक बारिक के परछी में रखा गया था. करीबन 08-09 बजे मीटिंग में जमीन संबंधी आपसी चर्चा हो रही थी. 

उसी समय गांव के कंगालु यादव, भुवनेश्वर यादव तथा मंशाराम यादव एक राय होकर रंजित को अश्लील गालीयां देकर हाथ मुक्का से मारपीट किए तथा जान से मारने की धमकी दे रहे थे एवं कंगालु यादव ने रंजित के सिर को पकड़कर दिवाल में धकेल दिया, जिससे रंजित के सिर में चोट लगी है. घटना को गांव के अश्वनी, तुलाराम देखे व सुने हैं एवं बीच बचाव किए हैं.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी कंगालु यादव, भुवनेश्वर यादव तथा मंशाराम यादव के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें