छात्रा से होटल में किया दुष्कर्म... फिर कहने लगा दूसरी लड़की ... - CG Sandesh

छात्रा से होटल में किया दुष्कर्म... फिर कहने लगा दूसरी लड़की को करता हूँ पसंद... मामला दर्ज

एमपी के इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र से होटल में छात्रा से दुष्कर्म की खबर सामने आई है. छात्रा इंदौर में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी. तभी कोचिंग में लड़के ने छात्रा के साथ दोस्ती की फिर शादी का झांसा देकर होटल में लेजाकर शारीरिक संबंध बनाया.

24 वर्षीय छात्रा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है की वह 2017 में नीट की तैयारी करने इंदौर की कोचिंग में आई थी. इसी दौरान ओम यादव निवासी मिश्र नगर राजरानी अपार्टमेंट से उसकी पहचान हुई. इसके बाद उसने बातचीत बढ़ाकर भरोसे में लिया. कुछ समय बाद वह विजय नगर की होटल में लेकर गया. यहां उसने सबंध बनाए और शादी की बात की.

इसके बाद ओम यादव का व्यवहार बदला सा रहने लगा. कुछ दिन पहले उससे शादी की बात की तो उसने इंकार कर दिया. ओम ने कहा कि वह किसी और लड़की को पंसद करता है. आरोपी ने शादी का झांसा देकर रेप किया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.


अन्य सम्बंधित खबरें