छत्तीसगढ़ के कई जिलों में छाए बादल , मौसम विभाग ने जताई बारिश... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में छाए बादल , मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना

रायपुर। मानसून के आगमन के बाद से लगातार मौसम में बदलाव तो हो रहा है, लेकिन प्रदेश में बारिश नहीं हो रही है। शनिवार रात से ही राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बदल छाए हुए हैं और आंधी-तूफान चल रहा हैं। कई जगहों पर हल्की बारिश भी हुई है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने कहा कि, बस्तर संभाग में भारी बारिश हो सकती है। भारी बारिश की चेतावनी देते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आज तेज आंधी-तूफ़ान के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है।



मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। राजधानी रायपुर की बात करें तो यहां आज भी सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग के जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आने वाले 24 घंटे में प्रदेश के तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा। रायपुर, बस्तर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में आने वाले 2 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बस्तर संभाग के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस बार मानसून के समय से पहले पहुंचने पर प्रदेश में औसत से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें