बागबाहरा : नमकीन दूकान में सीमेंट सीट को सेन्ध मारकर चोरी.
बागबाहरा के मंडी रोड में एक नमकीन की दूकान से नगदी रकम के साथ सामान चोरी होने का मामला दर्ज लिया है.
कैलाश चंद शर्मा ने पुलिस को बताया कि बागबाहरा के मंडी रोड में उसकी जेडी नमकीन भंडार नाम की दुकान है, जहाँ वह 13 जून 2024 को रात 8:30 बजे अपनी दूकान को बंद कर अपने घर चला गया, इसके बाद 14 जून 2024 को सुबह 6 बजे जब वह अपने दूकान गया तो दूकान का ताला खोलकर दूकान अंदर गया और देखा कि दूकान में रखा सामान बिखरा पड़ा मिला, एवं गल्ले में रखे नगदी रकम के साथ कुछ सामान नही था.
कैलाश ने बताया कि चोरो ने दूकान के छत की सीमेंट सीट को सेन्ध मारकर अंदर प्रवेश कर चोरी कर लिया है. जिसमे नकदी सिक्का (अनुमानित) 3200, नकदी रूपये 1400, सिगरेट, मिक्चर, गुटका कुल रूपये 7739.00 अक्षरी सात हजार सात सौ उन्चालिस रूपये है.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 457 ,380 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया.