बागबाहरा : सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने आये व्यक्ति की मोटरसायकल चोरी.
बागबाहरा के पब्लिक स्कुल में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने आये एक व्यक्ति की मोटरसायकल चोरी हो गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है.
ग्राम कस्तुरबोड निवासी चुडामणी साहू ने पुलिस को बताया कि 1 जून 2024 को रात 9:30 बजे वह सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिए मोटरसायकल क्रमांक CG 06 PA 5662 से पब्लिक स्कुल बागबाहरा आया था, जहाँ मोटरसायकल को पब्लिक स्कुल परिसर गेट के बाजू में खड़ा कर कार्यक्रम देख रहा था.
इसके बाद रात करीबन 11:30 बजे जब वह कार्यक्रम समाप्त होने के बाद अपने मोटरसायकल के पास आया तो देखा कि मोटरसायकल वहां नही था जिसे आसपास पता करने से कोई पता नही चला.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.अन्य सम्बंधित खबरें