स्कूल के गेट के सामने नशे में धुत्त मिला प्राचार्य,वीडियो सो... - CG Sandesh

स्कूल के गेट के सामने नशे में धुत्त मिला प्राचार्य,वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में शिक्षा जगत को फिर शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. आज स्कूल गेट के सामने प्राचार्य नशे में धुत्त मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा. यह मामला शासकीय हाईस्कूल गिंदोला, विकासखंड बलौदाबाजार का है.



आज से स्कूल का नया शिक्षा सत्र प्रारंभ होने वाला था. परमेश्वर सेन शासकीय हाईस्कूल गिंदोला में प्राचार्य के पद पर पदस्थ है, जो आज स्कूल गेट के पास नशे में धुत्त मिला. इसका वीडियो बनाकर ग्रामीणों ने सोशल मीडिया में वायरल किया है, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते कह रहे कि जब स्कूल का मुखिया ही ऐसा हो फिर देश के नौनिहालों के भविष्य का क्या होगा.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें