पटेवा : मारपीट और गाली गलौच पर काउंटर मामला दर्ज. - CG Sandesh

पटेवा : मारपीट और गाली गलौच पर काउंटर मामला दर्ज.

पटेवा थाना अंतर्गत गानो तलाब में मारपीट और गाली गलौच का काउंटर मामला दर्ज करवाया गया है.

आशीष कुमार लहरे ने पुलिस को बताया कि 17 जून 2024 को वह तालाब नहाने के लिये गया था, जहाँ तालाब में गांव के अजुर्न जोशी तथा उसके पिता रतिराम जोशी भी नहा रहे थे. इसके बाद करीब 10 बजे अर्जुन जोशी व उनके पिता रतिराम जोशी पुरानी रंजिश को लेकर आशीष को गंदी-गंदी गलौच करने लगे. जिन्हें गाली गलौच करने से मना करने पर दोनो ने हाथ मुक्का व अर्जुन जोशी अपने हांथ में रखे डण्डा से मारपीट किया और जान से मारने की धमकी दी. मारपीट आशीष को चोट आई है.

शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

जबकि अर्जुन जोशी की ने बताया कि 17 जून 2024 को वह अपने घर में था, तभी उसका बड़ा लड़का ओमकार जोशी रोते हुये आकर बताया कि गांव के दानो तालाब में 10 बजे वह नहा रहा था तो वहीं तालाब में गांव का आशीष लहरे भी था जो उसे देखकर तालाब में मछली मारने के लिये ग्रेनेट खेले हो कहकर मां-बहन की गंदी गंदी गलौच करने लगा. जिसे मना करने पर ग्रेनेट से मारपीट किया गया. इसके बाद अर्जुन दानो तालाब जाकर आशीष लहरे को मेरे बेटे ओमकार को क्यों गाली गलौच कर मारपीट किये हो पूछने पर तू कौन होता है पूछने वाला कहकर उसे भी मां बहन की गंदी गंदी गली गलौच कर बाद में देख लूंगा कहते हुए जान से मारने की धमकी दिया.

अर्जुन जोशी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें