सांकरा : खेत में धान बुवाई की बात पर नाती ने की दादी की पिटा... - CG Sandesh

सांकरा : खेत में धान बुवाई की बात पर नाती ने की दादी की पिटाई

सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम अंसुला में खेत में धान बोआई की बात को लेकर नाती ने दादी के साथ मारपीट की. पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद केस दर्ज कर लिया है.

ग्राम अंसुला निवासी जामबाई डडसेना ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है की उसके दो लड़के हैं. बड़े का नाम साहेबलाल डडसेना एवं छोटे का नाम जगमोहन डडसेना है. दोनों अलग-अलग रहते हैं. जामबाई भी अपने पति मालिक राम डडसेना के साथ अलग रहती है. अलग-अलग कमाते खाते हैं. जामबाई अपने बंटवारे के जमीन को गौचरण साहू को अधिया कमाने के लिए देती है.

शिकायत में आगे बताया गया है की इस साल जामबाई के बड़े बेटे साहेबलाल का लड़का पन्नालाल डडसेना 14 जून को जामबाई के बंटवारे के खेत को ट्रेक्टर से जोत कर धान बोआई कर दिया है, जिसको गांव के श्रीमुख मिर्धा ने देखा और जामबाई को आकर बताया. जामबाई पन्ना लाल को पूछी कि क्यों मेरे खेत को जोत कर बोआई कर दिया है. इतने में पन्ना लाल डडसेना ने जामबाई को अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट कर धक्का मारकर गिरा दिया एवं जान से मारने की धमकी दे रहा था. मारपीट को गावं के परक्षित नेताम, श्रीमुख मिर्धा देखे व सुने है एवं बीच बचाव किए.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पन्ना लाल डडसेना के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें