कोमाखान : पुरानी बातों को लेकर अश्लील गाली गलौच कर मारपीट, म... - CG Sandesh

कोमाखान : पुरानी बातों को लेकर अश्लील गाली गलौच कर मारपीट, मामला दर्ज.

कोमाखान के देशी शराब भट्टी के पास पुरानी बातों को लेकर एक व्यक्ति से अश्लील गाली गलौच कर मारपीट की गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

लुकुपाली थाना कोमाखान निवासी जीतू धीवर ने पुलिस को बताया कि 16 जून 2024 को रात करीबन 10:30 बजे वह कुमार ताण्डी व मुकेश यादव के साथ कोमाखान देशी शराब भट्टी के पास था. तब उसी समय कोमाखान का त्रिथाकर यादव उसके पास आया और पुरानी बातों को लेकर मां बहन की गालियां देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट किया जिसपर कुमार ताण्डी और मुकेश यादव ने बीच बचाव कर झगड़ा छुड़ाया एवं शांत कराया. तब त्रिथाकर यादव वहां से भाग गया.

पुलिस ने मामले में जीतू धीवर की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें