सांकरा : 07 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त - CG Sandesh

सांकरा : 07 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त

अवैध शराब विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई

महासमुंद : अवैध शराब विक्रय के विरुद्ध मुखबिर सूचना के आधार पर आबकारी टीम द्वारा आबकारी वृत्त सांकरा अंतर्गत भानू प्रसाद शर्मा उम्र 60 वर्ष, ग्राम लोहराकोट, थाना-सांकरा के रिहायशी मकान की विधिवत तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक लीटर क्षमता वाली 07 नग प्लास्टिक बोतल में भरी कुल मात्रा 07 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब, बाजार मूल्य 1400 रुपये को विधिवत आबकारी कब्जा लेकर आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया। उक्त कार्रवाई आबकारी वृत्त सांकरा प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक अनिल कुमार झारिया के नेतृत्व में की गई। उक्त कार्यवाही के दौरान आबकारी स्टाफ सांकरा उपस्थित थे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें