महासमुंद : काम करने की समझाईस देने पर पिता से मारपीट.
महासमुंद थाना के वार्ड नं. 06 नयापारा में एक बेटे ने अपने पिता से काम करने की समझाईस देने पर की अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की.
ईकबाल कुरैशी ने पुलिस को बताया कि 17 जून 2024 को दोपहर करीब 1:30 जब वह घर में था तो उसके तीसरे नम्बर का बेटा असलम कुरैशी जो नशा करने का आदी है उसे काम करने की समझाईस देने पर, तुम मुझे समझाने वाले कौन होते हो कहकर मुझे मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ में पहने फाईटर से मारकर चोट पहुँचाया, जिसे इकबाल की बड़ी बहू बीच बचाव की.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.
अन्य सम्बंधित खबरें