महासमुंद : घर से सायकल लेकर निकला लड़का हुआ लापता.
महासमुंद में एक नाबालिग लड़के के लापता होने पर अज्ञात व्यक्ति के विरूध्द बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज करवाया गया है.
नील कमल ध्रुव ने पुलिस को बताया कि उसका भाई योगेश्वर ध्रुव पिता तिलक राम ध्रुव उम्र 11 साल 8 माह साकिन मौहारीभाठा महासमुंद स्थाई पता गरगटी परसुली थाना व जिला गरियाबंद की है जो 16 जून 2024 को सुबह करीब 11:00 बजे सायकल से निकला है जो अब तक घर वापस नहीं आया है जिसका आसपास में एवं रिस्तेदारों में पता किया पता नही चला. अंदेशा है कि उक्त बालका को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर ले गया होगा जिस पर अज्ञात व्यक्ति के विरूध्द अपराध धारा 363 भादवि0 कायम कर विवेचना में लिया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें