खल्लारी : खेत से घर जाते समय मोटरसायकल की ठोकर से 10 वर्ष के... - CG Sandesh

खल्लारी : खेत से घर जाते समय मोटरसायकल की ठोकर से 10 वर्ष के बालक की मौत.

खल्लारी थाना क्षेत्र में अपने पिता के साथ पैदल खेत से घर जाते समय एक मोटरसायकल की ठोकर से 10 वर्ष के बालक की मौत हो गई, जिसपर पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है.

मिली जानकारी के अनुसार  7 फरवरी 2024 को लीलाराम निषाद तथा उसका पुत्र शिवम निषाद अपने खेत में पानी पलाकर शाम के करीब 6:00 बजे वापस अपने घर ग्राम सोरम पैदल आ रहे थे, तभी पीछे से आ रही गाड़ी HF  डीलक्स क्रमांक CG 04 HT 0542  ने उन्हें ठोकर मार दी और फरार हो गया. जिससे लीलाराम निषाद और उसका पुत्र शिवम छिटककर गिर गये. इसके बाद शिवम को चोट आने से उसे 112 के माध्यम से ईलाज हेतु महासमुंद सरकारी अस्पताल ले जाया गया. जहाँ से उसे रिफर कर दिया गया.

इसके बाद शिवम को रायपुर मेकाहारा में ईलाज हेतु ले जाया गया, जहाँ से ठीक लगने पर वापस घर सोरम लाने पर शिवम की तबियत 9 फरवरी 2024 को फिर खराब हो गई. जिसपर उसे एम्बुलेंस से महासमुंद ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई.

मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें