महासमुंद : गैस एजेन्सी के गोदाम से 5 नग गैस सिलेंडर चोरी.
महासमुंद थाना क्षेत्र के भलेसर रोड में स्थित एक गैस एजेन्सी के गोदाम से 5 नग गैस सिलेंडर चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई है.
गैस एजेंसी के चौकीदारी लीलाधर ध्रुव ने पुलिस को बताया कि वह गोदाम के कैम्पस में ही बने कमरे में अपनी पत्नी के साथ रहता है, और 24 घंटे की डयुटी करता है. जहाँ 17 जून 2024 के रात करीबन 2:30 बजे कमरे के बाहर से कुछ आवाज आने पर लीलाधर चेक करने के लिए कमरे से बाहर निकला तो देखा कि बांउड्रीवाल के पास दो अज्ञात व्यक्ति खडे थे, और वही पर खडे गोदाम के गाडियों से सिलेण्डर निकालकर दिवाल के उस पार रख रहे थे. जिन्हें लीलाधर ने कौन है कहकर मैं शोर मचाया तो उसकी पत्नी भी कमरे से बाहर आ गई. इसके बाद उन्हें देखकर दोनो अज्ञात व्यक्ति दिवाल कूदकर वहां से भाग गये.
इसके बाद लीलाधर ने सिलेण्डर गाडी के पास में जाकर सिलेण्डरों की गिनती किया तो इंडेन कम्पनी के 05 भरे हुए सिलेण्डर कम थे जिनकी कीमती लगभग 15000 रूपये है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने दो अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अपराध धारा 34-IPC, 380-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.