महासमुंद : घर के बाहर रखी स्कूटी चोरी
महासमुंद के वार्ड नंबर 1 शंकर नगर में रात को घर के बाहर रखी एक स्कूटी चोरी होने पर मामला दर्ज कराया गया है.
अशोक कुमार त्रिपाठी ने पुलिस को बताया कि 13 जून 2024 को रात करीब 10 बजे वह अपने घर के सामने स्कूटी प्लेजर क्रमांक CG 06 GD 9283 को खड़ी कर घर अंदर परिवार सहित टीव्ही देख रहा था. इसके बाद रात करीब 11 बजे बाहर आकर देखा तो उसकी स्कूटी प्लेजर क्रमांक CG 06 GD 9283 खड़ी किये गये जगह पर नही था, जिसका आसपास पता तलाश करने पर पता नही चला.
प्रार्थी ने बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति स्कूटी प्लेजर क्रमांक CG 06 GD 9283 कीमती करीबन 40000 रूपये को चोरी कर ले गया है. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें