महासमुंद : खेत के मेड़ की खोदाई क्यो किये हो कहने पर की मारपी... - CG Sandesh

महासमुंद : खेत के मेड़ की खोदाई क्यो किये हो कहने पर की मारपीट

महासमुंद के ग्राम भलेसर में मेरे खेत के मेड़ की खोदाई क्यो किये हो कहने पर एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर गाली गलौच कर मारपीट कर दी, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है.

मुरारी सिन्हा ने पुलिस को बताया कि 19 जून 2024 को वह खेती काम करने के लिए बरौंडाबाजार जाने का रास्ता में स्थित अपने खेत में माँ राम बाई सिन्हा के साथ गया था. जहाँ उनके खेत से लगा तेज राम सिन्हा का खेत भी है, जहाँ तेजराम भी खेती काम करने के लिये गया था. सुबह करीब 8:00 बजे तेज राम सिन्हा जब अपने खेत मे काम कर रहा था तो मुरारी ने मेरे खेत की मेड़ की खोदाई क्यो किये हो कहने पर तेज राम सिन्हा गुस्से में आकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट किया.

मामले में मुरारी की शिकायत पर आरोपी तेज राम सिन्हा के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें