सांकरा : खेत में मिट्टी गिर जाने से अश्लील गाली गलौच कर दी ज... - CG Sandesh

सांकरा : खेत में मिट्टी गिर जाने से अश्लील गाली गलौच कर दी जान से मारने की धमकी व मारपीट

सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम छातामौहा में एक व्यक्ति के खेत में मिट्टी गिर जाने पर उसने अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है.

गजेन्द्र भोई  ने पुलिस को बताया कि 19 जून 2024 को वह अपने खेत में जेसीबी से मेढ का काम करवा रहे था तो कुछ मिट्टी नीचे की तरफ जगन्नाथ भोई के खेत में गिर गया था. जिसे जगन्नाथ भोई एवं उसका लड़का श्याम भोई के द्वारा मेरे खेत में क्यों मिट्टी गिरा रहे हो कहकर मां बहन की अश्लील गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए टंगीया के बैट से मेरे सिर में मार दिया. जिससे गजेंद्र भोई नीचे गिर गया एवं उसके सिर से खुन निकलने लगा.

इसके बाद गजेन्द्र भोई के पिता टिकेश्वर भोई के, मेरे बेटे को क्यों मार रहा है कहने पर उसे भी धक्का मारकर कमर में हाथ मुक्का से मारपीट किया. घटना को जे.सी.बी. ड्रायवर निलांचल नाग और विमल भोई देखे सुने हैं एवं बीच बचाव किए.

मामले की शिकयत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें