स्कूल के सामने नशे में धूत्त पड़े मिले प्रभारी प्राचार्य, कले... - CG Sandesh

स्कूल के सामने नशे में धूत्त पड़े मिले प्रभारी प्राचार्य, कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

 बलौदाबाजार। बच्चों का भविष्य गढ़ने में एक शिक्षक का अहम योगदान होता है। लेकिन आज के शिक्षक नशे के गिरफ्त में आ कर अपना होश खो बैठते है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम पंचायत गिंदोला से आया है। जहां प्रभारी प्राचार्य के रूप पदस्थ परमेश्वर सिंह को निलंबित कर दिया गया है। गांव वालो की शिकायत पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी जांच के लिए गांव पहुंचे थे। जांच अधिकारी के आने की भनक मिलते ही शराबी प्राचार्य मौके से मोबाइल और मोटरसायकाल छोड़ फरार हो गया था। जिसके बाद गांव के सरपंच और ग्रामीणों का बयान लेकर जांच रिपोर्ट शिक्षा विभाग को भेजी गई थी। जिसके बाद आज शराबी प्राचार्य को निलंबित कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रभारी प्राचार्य के रूप पदस्थ परमेश्वर सिंह शराब के नशे में स्कूल के सामने ही लेता हुआ था। जिसका वीडियो वायरल होने पर  शराबी शिक्षक को कलेक्टर दीपक सोनी की अनुशंसा पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।



आदेश जारी.....




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें